प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को अतिपिछड़ा और पिछड़ा समाज से कोई हमदर्दी नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी मंच से खुद को पिछड़ा समाज का बेटा कहते हैं लेकिन असलियत यह है कि उन्होने अपने 10 वर्षों के शासनकाल में पिछड़ा और अतिपिछड़ा को ध्यान में रखकर एक भी काम नहीं किए। सिर्फ् अतिपिछड़ों के साथ छल करने का काम किया गया है। महिला आरक्षण बिल में भी सजिशन पिछड़ा-अतिपिछड़ा वर्ग की माताओं-बहनों को दरकिनार किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दलित, पिछड़ा और अतिपिछड़ा समाज से उनका संवैधानिक अधिकार छीनना चाहती है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र की गद्दी से भाजपा को उतार फेंकने का संकल्प लें। हमारे नेता नीतीश कुमार ने देशभर के तमाम विपक्षी दलों को एकजुट करने का ऐतिहासिक कार्य किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष नचिकेता मंडल एवं संचालन अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मिथिलेश मंडल ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, माननीय विधायक राजीव कुमार सिंह, पूर्व विधायक लक्ष्मी कांत मंडल, माननीय विधायक ललित मंडल, पूर्व राजसभा सांसद कहकशा परवीन, ज्ञानचंद पटेल, अरविंद निषाद, कुमकुम देवी, मुकेश विद्यार्थी, सौरव निधि, राजन बिंद, राजेश कुशवाहा, राजेश राणा, पप्पू सिंह निषाद सहित अन्य पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
देश में रिकाॅर्ड महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है आम जनता : उमेश सिंह कुशवाहा
10/09/2023 11:36:00 am
0
पटना, (संवाददाता) : जनता दल (यू.) द्वारा मुंगेर विधानसभा में कपूरी चर्चा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा बातौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान अपने सम्बोधन में उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि पार्टी द्वारा आयोजित कर्पूरी चर्चा का प्रमुख उद्देश्य बिहार की जनता के बीच जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को प्रसारित करना है। इसके साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जननायक के सामाजवादी विचारों को आदर्श मानते हुए विगत 18 वर्षों में दबे-कुचले, शोषित और वंचित वर्गों के उत्थान में जो महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उसको भी जन-जन तक पहुंचाना है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार का शुरुआत से ही स्पष्ट तौर पर मानना रहा है कि समाज के सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा में शामिल किए बगैर किसी भी राष्ट्र या प्रदेश का समुचित विकास की परिकल्पना करना नामुमकिन है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने दूरदर्शी सोच और कार्य-कुशलता से बिहार के पिछड़ा और अतिपिछड़ा समाज को हर स्तर पर सशक्त बनाने का काम किया है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के अंदर देश में पहली बार अतिपिछड़ा समाज को नगर निकाय एवं पंचायती राज में आरक्षण दिया गया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इस क्षेत्र के सांसद के तौर पर यहां जो विकास सम्बंधित कार्य किए हैं वह आते समय साफ तौर हमें रास्ते में दिखा है। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के साथ ही उन्होंने इस क्षेत्र में समाजिक तानेबाने को भी मजबूत बनाने का काम किया है। इसके अलावे ललन बाबू के नेतृत्व में पार्टी हर रोज नए आयाम स्थापित कर रहा है। उनके मार्गदर्शन में पार्टी के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उत्साहित होकर कार्य कर रहे हैं।