Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

शरद यादव की जयंती पर उपेन्द्र कुशवाहा करेंगे पुस्तक का विमोचन



पटना (संवाददाता) :राष्ट्रीय लोक जनता दल बिहार के प्रदेश प्रवक्ता व महासचिव तथा ढाका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी राम पुकार सिन्हा द्वारा लिखित उनकी चौथी पुस्तक “शरद यादव : सड़क से संसद तक” का विमोचन आगामी 01 जुलाई 2023 को शरद यादव की जयंती पर रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारत सरकार के पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री प्रो० उपेन्द्र कुशवाहा करेंगे|
उक्त आशय की जानकारी देते हुए उक्त पुस्तक के लेखक व रालोजद प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने बताया की शरद यादव जी की 76 वी० जयंती पार्टी के प्रदेश कार्यालय में “जयंती समारोह” आयोजित करेगी| जिसके मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा होंगे| पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित इस जयंती समारोह के अवसर पर प्रख्यात समाजवादी चिंतक स्व० शरद यादव जी के राजनितिक जीवन पर आधारित पुस्तक “शरद यादव: सड़क से संसद तक” का विमोचन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया जायेगा|   
          

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Bottom