Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को ऑनलाइन हरी झंडी दिखाएंगे।


 पटना (संवाददाता) : वंदे भारत ट्रेन अब भारत के विकास की बढ़ती गति का प्रतीक बनकर उभरी है। इसका निर्माण भारत में ही हो रहा है; इसलिए कई मायनों में यह अब देश के नागरिकों के स्वाभिमान से भी जुड़ गया है। हाल में ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसका जिक्र करते हुए कहा था कि कई सांसदों ने उन्हें चिट्ठी लिखी है कि वंदे भारत उनके क्षेत्रों में भी चलाई जाए। इसी क्रम में भारतीय रेलवे आगामी तीन वर्षों में 400 ट्रेन चलाने की योजना पर काम कर रही है। इनमें से तीन वंदे भारत ट्रेन बिहार से गुजरेंगी। 6 घंटे से भी कम समय में रांची से पटना पहुंच जाएगी ट्रेन दरअसल, 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को ऑनलाइन हरी झंडी दिखाएंगे। उद्घाटन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। उद्घाटन के दिन ट्रेन रांची स्टेशन से सुबह 10.30 बजे खुलेगी और अपराह्न 4.25 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन 6 घंटे से भी कम समय में रांची से पटना पहुंच जाएगी। रांची से पटना के बीच कुल 9 स्टेशनों पर ट्रेन ठहरेगी, जिसमें से मेसरा, बरकाकाना, चरही, हजारीबाग टाउन, बरही, कोडरमा, पहाड़पुर, गया तथा जहानाबाद हैं।अब 8 कोच वाली होगी ट्रेन बता दें कि रेल मंत्रालय ने रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। यह ट्रेन पटना से सुबह 7 बजे खुलेगी और दोपहर 1 बजे रांची पहुंचेगी। फिर रांची से शाम 4:15 बजे खुलेगी और रात 10:05 मिनट पर पटना पहुंचेगी। केवल मंगलवार को छोड़कर ट्रेन सप्ताह के बाकी सभी दिन चलेगी। रेल मंत्रालय ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। वहीं, पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन 16 कोच की न होकर 8 कोच वाली होगी। 16 कोच वाली ट्रेन में 2 दिन पहले तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी। इस कारण यह निर्णय लिया गया। वहीं, 2 बार पहले ही पटना से रांची वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल हो चुका है। दोनों बार ट्रायल सफल रहा है।वंदे भारत एक्सप्रेस में चेयर कार का आधार किराया 890 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1760 रुपये है। पूरी ट्रेन वातानुकूलित है। भोजन की सुविधा के साथ रांची से पटना के लिए वातानुकूलित चेयर कार का किराया 1175 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2110 रुपये है। वहीं, पटना से रांची के लिए भोजन की सुविधा के साथ वातानुकूलित चेयर कार का किराया 1025 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1930 रुपये है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Bottom