Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

राजपा ने मनाया मछुआरा दिवस


पटना , (संवाददाता) : राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय पटना में मछुआरा दिवस मनाया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र साहनी ने कहा कि आज ही के दिन 2001 में 10 जुलाई को राष्ट्रीय मछली पालन दिवस के रूप में नामित किया गया था।इसका उद्देश्य एक्वाकल्चर में शामिल लोगों जैसे मछुआरे, मछली किसान, मत्स्य विशेषज्ञ और अन्य हितकारको के प्रति समर्थन व्यक्त करना था। इसके बाद साल 2001 में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की देखरेख में पहली राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस समारोह मनाया गया था। इसके बाद हर साल 10 जुलाई को मछुआरा दिवस मनाया जाता है। श्री साहनी ने मछुआरा दिवस पर केंद्र और राज्य सरकार से पांच सूत्री  मांग  की है 1, केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा प्रायोजित लंबित मछुआरों के हितकारी योजना को लागू करें ।2, मछुआरों को किसान क्रेडिट कार्ड दिया जाए। 3, पूरे बिहार में मछुआरों के लिए प्रतिवर्ष 25000 मछुआरा आवास दिया जाए। 4, मछुआरा का परंपरागत सूची जारी किया जाए 5, मछुआरों के बच्चे को शिक्षा प्रदान करने हेतु विशेष सुविधा दिया जाए। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर विजय कुमार सहनी ने कहा कि हमारे पांच सूत्री मांगे को जल्द से जल्द केंद्र और राज्य सरकार पूरा करें। नहीं तो पूरे बिहार में चरणबद्ध रूप से आंदोलन करेंगे। इस मौके पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष धनंजय यादव ने कहा कि बिहार के मछुआरों के प्रति केंद्र और राज्य सरकार सौतेलापान व्यवहार करती है। इस मौके पर राम आशीष सहनी, श्रवण पासवान, प्रभात वर्मा, अतुल कुमार , मोहम्मद आजाद, उमेश महतो, अर्जुन महतो इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Bottom