Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असंभव कार्य को संभव कर दिखाया:भारतीय जनता पार्टी




 रांची( संवाददाता), भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि बीजेपी द्वारा जारी संकल्प पत्र केवल पार्टी का नहीं बल्कि यह देशवासियों को संकल्प पत्र है। पूरे देश ने माना है कि मोदी की गारंटी, गारंटी को पूरा करने की गारंटी है। देश की जनता स्वीकार करती है कि नरेन्द्र मोदी और भाजपा जो कहती है उसे पूरा करती है। बात यहां विश्वसनीयता की है। मोदी जी ने जो कहा, सो किया। देश में विपक्षी पाटियां पूरी तरह अविश्वसनीय हो चुकी हैं। मोदी की गारंटी पर जनता को पूरा भरोसा है। संकल्प पत्र के लिए 15 लाख लोगों का सुझाव पूरे देश से आया जिसमें नमो एप से 4 लाख और 10 लाख लोगों ने वीडियो बनाकर सुझाव देने का काम किया। यह अपने आप में बड़ी बात है। श्री मरांडी मारू टावर में प्रदेश स्तरीय मीडिया सेंटर में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। श्री मरांडी ने कहा कि जनसंघ काल से लेकर जो मुद्दे भाजपा ने उठाया, आज जब अवसर मिला तो उन सभी मुद्दों को पार्टी ने पूरा करने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असंभव कार्य को संभव कर दिखाया है। इसमें काश्मीर से 370 समाप्त करना, राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना मुख्य रूप से शामिल है। देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प मोदी जी ने लिया है। 2014 से 2019 और 2019 से 2024 यानि दो कार्यकाल के 10 वर्षो में मोदी ने देश व गरीबों के उत्थान के लिए जो काम किया है वह उल्लेखनीय और कल्पना से परे है। कोरोना काल में देश की हालत को याद कीजीए लगता था क्या होगा। 80 करोड़ लोगों को उस समय से 5 किलो अनाज उपलब्ध कराना कोई साधारण बात नहीं है। कोई भी गरीब भूखा नहीं सोएगा, यह मोदी की गारंटी है। संकल्प पत्र में गरीबों को मिलने वाली अनाज को अगले 5 साल मिलने की भी बात कही गई है। गरीबों के भोजन ही नहीं उनके स्वास्थ्य को लेकर भी मोदी सरकार ने गारंटी दिया है। आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख तक मुफ्त इलाज की तो पहले से व्यवस्था है ही अब संकल्प पत्र में 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए मुफ्त इलाज की बात कही गई है। प्रधानमंत्री की सोच है कि देश में कोई भी व्यक्ति छत विहीन नहीं हो इसलिए अब तक 4 करोड़ से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराये गये हैं अब संकल्प पत्र में और 3 करोड़ लोगों को आवास देने का उल्लेख किया गया है। किसान और कृषि को लेकर मोदी सरकार द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्य तो जगजाहिर हैं ही अब भारत को फूड प्रोसेसिंग  हब बनाने का संकल्प मोदी सरकार ने लिया है। इससे किसानों को इसका लाभ मिलेगा और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में रेल, सड़क, हवाई सेवा के साथ मेडिकल कॉलेज, आईआईटी, आईआईएम बनाये गये। यानि रोजगार के अवसर कहां कहां से सृजित होगा, संकल्प पत्र में इस पर भी ख्याल रखा गया है। युवाओं को लेकर भी संकल्प पत्र में विशेष ध्यान दिया गया है। पेपर लीक पर लगाम लगाने को लेकर कड़े कानून बनाने की बात कही गई है। साथ ही समयबद्ध और पारदर्शिता के साथ सरकारी भर्तियां जारी रखने का संकल्प दोहराया गया है। स्टार्टअप इकोसिस्टम और फंडिंग का विस्तार, सरकारी खरीद में स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन आदि कई महत्वपूर्ण चीजें युवाओं को लेकर इस पत्र में समाहित है। बात अगर किसानों की हो तो किसानों को 6000 रूपये मिलता रहेगा। सिंचाई की सुविधा को और बढ़ाई जाएगी। प्रमुख फसलों के लिए एमएसपी में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। समयबद्ध तरीके से 22 फसलों में एमएसपी में वृद्धि की जाएगी। खाद्य तेल, दाल जो बाहर से मंगाते हैं इस मामले में भारत आत्मनिर्भर बने, इस दिशा में काम करने का संकल्प है। अनुसंधान के क्षेत्र में काफी काम होगा। महिलाओं के कल्याण को लेकर मोदी सरकार सदैव चिंतित रही है। अभी 1 करोड़ लखपति दीदी बनाकर महिलाओं को सशक्त किया गया है। महिलाओं को ग्रुप से जोड़कर 3 करोड महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। इस ग्रुप को उद्योग के साथ जोड़कर कैसे इन महिलाओं का जीवन स्तर और सुदृढ़ किया जाय इस पर काम चल रहा है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के क्रियान्वयन को लेकर भी सरकार संकल्पित हे। नई रेल लाईन का लगातार निर्माण हो रहा हे। प्रत्येक वर्ष 5000 किलोमीटर नई रेल पटरियां बिछाई जा रही है। रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास की सुविधा देने और बुलेट रेल को सभी दिशाओं से जोड़ने की कवायद जारी है। भाजपा का मूलमंत्र है विकास भी विरासत भी। सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और उन्हें विकसित करना संकल्प है। इस क्षेत्र में अयोध्या और काशी प्रमुख नाम है। काशी विश्वनाथ काॅरिडोर से प्रेरित होकर धार्मिक और सांसकृतिक स्थलों के विकास के लिए नई परियोजनाएं शुरू की जाएगी।  इसी प्रकार झारखंड में कई सांस्कृतिक धरोहर हैं जिन्हें विकसित और सुरक्षित करना है। मोदी सरकार ने 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है। 2025 में बिरसा भगवान की जन्म जयंती का 150 वर्ष पूरा हो रहा है। गौरव दिवस देश भर में गौरव वर्ष के रूप में मनाया जायेगा। यह दिवस नारों और भाषणों तक ही सीमित नहीं रहेगी बल्कि आदिवासी कल्याण की जितना भी योजनाएं हैं वह धरती पर उतरेंगी। केन्द्र सरकार का प्रयास है कि देश भर में बन रहे 746 एकलव्य विद्यालय 2025 तक पूरा हो जाय। आदिवासी समाज को रोजगार से जोड़ने को लेकर मोदी सरकार द्वारा विस्तृत योजनाएं बनाई जा रही हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ ठोस कदम तो मोदी सरकार की प्राथमिकता में है ही। भ्रष्टाचारियों को सजा दिलाने के अलावा उनसे पाई पाई वसूलना मोदी सरकार की गारंटी है। वहीं गीता कोड़ा पर हमला प्रक्ररण में  मरांडी ने कहा कि विपक्ष पूरी तरह हताश और निराश हो चुका है। उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है इसलिए भाजपा के उम्मीदवारों को रोका जा रहा है। संबंधित एसपी और डीजी से बात कर गीता कोड़ा को समुचित सुरक्षा मुहैया कराने और दोषियों पर एफआईआर कराने की बात कही है।  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Bottom