राजपा का कार्यकारिणी की मीटिंग संपन्न
2/19/2024 12:02:00 pm
0
पटना ,(संवाददाता) : राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय पटना में राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र साहनी की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की मीटिंग आहूत की गई। उस मीटिंग में पूरा देश और प्रदेश से राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारीयो ने भाग लिए सभी पदाधिकारी ने एक स्वर में कहा कि राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी से पूरा देश में प्रत्याशी को उतारना है और एनडीए सरकार को भगाना है। और राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी की सरकार बनाना है। क्योंकि देश में महंगाई सुरसा की तरह मुंह फैलाई हुई खड़ी है ।बेरोजगार दर दर की ठोकर खा रहे हैं ।हमारे देश के परी संपत्ति को केंद्र सरकार बेजती हुई जा रही है।इसे निजात पाना है तो हमारी पार्टी की सरकार बनाना पड़ेगा। इस मौके पर खगड़िया जिला के रहने वाले कृष्ण देव पासवान को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के पद पर मनोनीत किया गया एवं प्रदेश राष्ट्रीय सचिव सरवन साहनी, राष्ट्रीय सलाहकार प्रभात वर्मा, अभिषेक कुमार गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष धनंजय यादव, कृष्ण देव पासवान, महंत मुखिया, दुखन पासवान, जोगिंदर सहनी इत्यादि लोग उपस्थित थे।