राहुल-अखिलेश संदेश रथ यात्रा” का समापन 8 मार्च को
2/25/2024 02:33:00 pm
0
पटना ,( संवाददाता) : राहुल-अखिलेश संदेश रथ यात्रा” का समापन 8 मार्च, 2024 को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह के कर कमलों से स्वामी सहजानन्द के प्रतिमा अनावरण के अवसर पर होगा। उक्त बातें आज संवाददाता सम्मेलन में डा. शशि भूषण पाण्डेय, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व सचिव मनोज शर्मा, मृणाल अनामय, नागेन्द्र कुमार सिंह मौजूद थे। दिनांक-26 अक्टूबर,2023 को डा. श्रीकृष्ण सिंह जी के जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रथ यात्रा को सदाकत आश्रम से रवाना किया था। यह संदेश रथ बिहार के 31 जिला का भ्रमण कर चूका है शेष बचे हुए जिला 8 मार्च तक पूरा कर लिया जायेगा। बक्सर जिला के चक्की प्रखंड के हेमदापुर गांव में स्वामी सहजानन्द की प्रतिमा का अनावरण प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह करेंगे और रथ यात्रा समाप्त हो जायेगा।