राजपा ने मनाया पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म दिवस
10/15/2023 03:31:00 pm
0
पटना , (संवाददाता):राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय पटना में हमारे देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म दिवस मनाया गया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र साहनी ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनका जन्म तमिलनाडु के रामेश्वर में 15 अक्टूबर 1931 को एक गरीब परिवार में हुआ था। उनको 18 जुलाई 2002 को 11 में राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई। राष्ट्रपति भवन आम आदमी के लिए खोल दिया गया। उन्हें भारत सहित दुनिया के कई देशों ने कई पुरस्कारों से उनको नवाजा गया। जैसे वीर सावरकर पुरस्कार, भारत रत्न, पद्म विभूषण , पद्म भूषण इत्यादि से इनको नवाजा गया। 27 जुलाई 2015 को इनका निधन हो गया। इस मौके पर राष्ट्रीय सलाहकार प्रभात वर्मा, धनंजय कुमार, निरंजन तिवारी,राजा कुमार, नीरज पटेल,दीपक कुमार,लक्ष्मण कुमार, आकाश कुमार, लक्ष्मी देवी, शहनी प्रवीण, नंदकिशोर चौधरी इत्यादि लोग उपस्थित थे।