मनेर , (संवाददाता): भारतीय लोक चेतना पार्टी का मनेर विधान सभा क्षेत्र कार्यकर्ता स्तरीम सह शोषित मैत्री सम्मेलन, सूर्य मंदिर मुस्तफापुर के प्रांगण में हुई जिसके मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष कुमार, विशिष अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कीर्तन प्रसाद कुशवाहा, संचालन प्रदेश प्रधान महासचिव नंद कुमार वर्मा तथा अध्यक्षता अतिपिश प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विकास ठाकुर ने की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष कुमार ने कहा कि जातीय गणना रिपोर्ट-2023 से लोकतंत्र की सच्चाई, जिसकी नीव जननायक कर्पूरी पड़ी मे सबसे पहले बिहार में आरक्षण लागू कर डाला था, अभी हमारे विहार मे जनगणना सामने आ गई है। अति पिछा 36%, दलित 22% तथा पिछड़ा 13% कुल मिलाकर 71% राजनीति एवं विकास के सभी क्षेत्रों में शोषित एवं उपेक्षित हैं। दूसरों को राजा बनाते हैं, परंतु खुद राजा बनने का प्रयास नहीं करते हैं।
पार्टी का उद्देश्य है कि इनमें मित्रता कायम हो। 2024 के चुनाव में दलित को देश का प्रधानमंत्री तथा 2025 में बिहार में अतिपिछड़ा को मुख्यमंत्री बनाने का प्रयास अभी से ही जारी हो। जातीय गणना रिपोर्ट में प्रकाशित संख्या के अनुसार शतप्रतिशत आरक्षण दी जाय ताकि जातीय इर्ष्या-द्वेष तथा ऊपर-नीच की भावना समाप्त हो। महिलाओं के लिए की गई 33% आरक्षण की सीमा को बढ़ाकर 50% किया जाए। सभी वर्गो की महिला की अलग-अलग आरक्षण मिले। यह देश सम्राट अशोक, राजा सल्हेश, बाबा दीना भदरी, संत रविदास एवं कबीर दास की हैं। इनके समर्थक 90% लोग है जिनको बिहार लेलिन शहीद जगदेव प्रसाद ने शोषित नाम दिया है। सम्राट अशोक की प्रतिमा कुम्हार पार्क में तथा राजा मल बाबा ढीला भक्री, संत रविदधान एवं कबीर दास की प्रतिमा राजधानी पार्क (इको पार्क) में लगाने हेतु पार्टी सत्याग्रह आंदोलन चला रही है जो 04 फरवरी 2024 की समाप्त होगी। उपस्थित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुशवाहा होंगी, अशोक करण्प, धनंजय कुशवाहा, श्रीमती रीना वर्मा, दीपक कुमार, अशोक पासवान, प्रभात कुमार, जितेन्द्र कुमार, सम्राट मनोरंजन, सुंदन कुमार, लालू माँझी, कीश कुमार, सन्नी कुमार, रिंकू कुमार, अखिलेश कुमार, रौशन कुमार, साठील कुमार, गौरव कुमार, राहुल कुमार, ओम प्रकाशा पाहवान,उपस्थित रहे।