Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री ने रबी महाभियान प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना




पटना, (संवाददाता):  मुख्यमंत्री   नीतीश  कुमार  ने    1  अणे  मार्ग  से  रबी महाभियान-  2023  के  शुभारंभ  के  अवसर  पर  रबी  महाभियान  प्रचार  रथों  को  सभी  जिलों  के लिये हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रबी-  2023  की  सफलता के  लिये  रबी महाभियान की  शुरूआत की  जा  रही  है।  इस महाभियान  में किसानों को  रबी  मौसम  से संबंधित  कृषि  विभाग  द्वारा  संचालित  योजनाओं  की जानकारी दी जायेगी, साथ ही फसल अवषेष प्रबंधन एवं खेतों में  फसल अवषेष को जलाने से मिट्टी एवं पर्यावरण को होनेवाले नुकसान के प्रति जागरूक  किया जायेगा।  किसानों को रबी  फसलों  की  तकनीकी  जानकारी,  जैविक  खेती  को  प्रोत्साहन,  मौसम  के  अनुकूल  कृषि कार्यक्रम  एवं  फसल  विविधिकरण  से संबंधित  जानकारी  दी  जायेगी।  किसानों को  चतुर्थ  कृषि रोड मैप के विभिन्न आयामों की भी जानकारी दी जायेगी। प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के पष्चात् मुख्यमंत्री ने रबी महाभियान - 2023 से संबंधित पुस्तिका का भी विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान  कृषि विभाग के सचिव    संजय कुमार अग्रवाल ने  मुख्यमंत्री  को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री  तेजस्वी प्रसाद यादव, कृषि मंत्री   कुमार सर्वजीत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव   दीपक कुमार, मुख्य सचिव  आमिर सुबहानी, कृषि विभाग के सचिव     संजय  कुमार  अग्रवाल,  मुख्यमंत्री  के  विषेष  कार्य  पदाधिकारी   गोपाल  सिंह, निदेषक, कृषि विभाग  आलोक रंजन घोष सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Bottom