Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

वीरांगना महारानी दुर्गावती की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता: उपेन्द्र कुशवाहा


पटना (संवाददाता) : विरांगना महारानी दुर्गावती हमारे देश की वो विरांगना है जिन्होंने अपनी राष्ट्र की रक्षा के लिए मुगलों से युद्ध कर विरगति को प्राप्त हो गई| गढ़मंदला की वीर तेजस्वी रानी दुर्गावती की शहादत को हिंदुस्तान की जनता कभी भुला नही सकता । उनका नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा| उक्त बाते राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारत सरकार के पूर्व मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने पार्टी की ओर से आयोजित प्रदेश कैम्प कार्यालय में महारानी दुर्गावती की शहादत दिवस समारोह के अवसर पर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण करने के बाद संबोधित करते हुए कही| कार्यक्रम की अध्यक्षता रालोजद अनुसूचित जनजाती प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष गोंड ने की| कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रालोजद बिहार प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने कहा की रालोजद महारानी दुर्गावती के स्वर्णिम इतिहास को बिहार के सभी वर्गो तक पहुचायेगी| उक्त आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व महासचिव ब्रजेन्द्र पप्पू एवं रामपुकार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जीतेन्द्र नाथ पटेल, राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता ई० शम्भू नाथ सिन्हा, रेखा गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन) मदन चौधरी, उपाध्यक्ष जंग बहादुर सिंह, महासचिव सुभाष चंद्रवंशी, चंदन बागची, सुभाष कुशवाहा, ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह, हिमांशु पटेल, अशोक राम, अनंत गुप्ता, अनिल यादव, जागा कुशवाहा, शिवशंकर गोंड, बबलू साह, राज कुमार गोंड, योगेन्द्र चौहान, सुकुल राम, ललन गोंड, ओम प्रकाश गोंड, रंजू देवी समेत सैकडों लोग उपस्थित थे |

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Bottom