Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

दीर्घकालिक विकास उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बिहार को विशेष दर्जा या विशेष पैकेज की नितांत आवश्यकता: उमेश सिंह कुशवाहा



पटना, (संवाददाता) : जनता दल(यू.) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बयान जारी कर कहा कि दीर्घकालिक विकास उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बिहार को विशेष राज्य का दर्जा या विशेष आर्थिक पैकेज की नितांत आवश्यकता है। लैंड लाॅक्ड प्रदेश होने के कारण बिहार को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। बिहार-झारखंड बंटवारे के बाद सारा खनिज संपदा झारखंड के हिस्से चल गया और आज बिहार के पास प्राकृतिक संसाधनों का भारी अभाव है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि तमाम बाधाओं एवं सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद भी विगत 19 वर्षों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं और हर मानवीय जरूरतों को भी पूरा किया है लेकिन बिहार को अन्य विकसित राज्यों के समक्ष खड़ा करने के लिए विशेष आर्थिक सहायता हमारी वर्षों पुरानी मांग रही है। श्री कुशवाहा ने कहा कि केंद्रीय बजट को लेकर बिहार की जनता इस बार बेहद आशान्वित है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीते कई वर्षों से बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए विशेष दर्जा या विशेष आर्थिक पैकेज की मांग करते रहे हैं। हमें आशा है कि इस बार केन्द्रीय बजट में बिहार की अपेक्षाओं और जरुरतों का समुचित ख्याल रखा जायेगा। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग की व्यापक संभावनाएं हैं। इस दिशा में अगर केंद्र सरकार का सहयोग हमें प्राप्त होता है तो बड़ी संख्या में रोजगार सृजन के साथ-साथ राज्य के आर्थिक विकास को भी नया बल मिलेगा। प्रदेश को प्रतिवर्ष बाढ़ और सुखाड़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से सामना करना पड़ता है, जिसकी वजह से बिहार को भारी आर्थिक नुकसान होता है। ऐसे में विशेष राज्य का दर्जा या विशेष आर्थिक पैकेज 14 करोड़ बिहारियों का हक है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Bottom