बी.एस.एल. से सेवानिवृत कर्मचारियों की विदाई
2/01/2024 08:07:00 am
0
बोकारो ,(संवाददाता) : बोकारो स्टील प्लांट से जनवरी ' 2024 माह में सेवानिवृत होने वाले कर्मियों के लिए 31 जनवरी' 2024 को मानव संसाधन विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अधिशासी निदेशक(कार्मिक एवं प्रशासन) राजन प्रसाद ,विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य महा प्रबंधक (सी आर एम -III) दीपक रॉय तथा मुख्य महा प्रबंधक (नगर प्रशासन) कुन्दन कुमार उपस्थित थे।समारोह के आरम्भ में वरीय प्रबंधक (कार्मिक) अंकिता देव ने आगंतुकों का स्वागत किया. अंकिता देव ने सेवानिवृत हो रहे कर्मियों को अंतिम निपटारा एवं मैत्री भवन से सम्बंधित जानकारी दी तथा प्रत्येक सेवानिवृत हो रहे कर्मियों का बायोडाटा प्रस्तुत किया। अधिशासी निदेशक(कार्मिक एवं प्रशासन) राजन प्रसाद ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को उनके निष्ठापूर्ण सेवा के लिए बधाई देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की। उन्होंने सेवा निवृत हो रहे कर्मियों को सेवा प्रमाण पत्र तथा उपहार भी भेंट किये। मुख्य महा प्रबंधक (सी आर एम -III) दीपक रॉय तथा मुख्य महा प्रबंधक (नगर प्रशासन) कुन्दन कुमार ने भी सेवा निवृत हो रहे कर्मियों को सेवा प्रमाण पत्र तथा उपहार भेंट किये। जनवरी' 2024 माह में बी.एस.एल. से कुल 19 अधिशासी तथा 105 अनाधिशासी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन मनोरंजनी , प्रबंध प्रशिक्षु (कार्मिक) ने किया।