Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

बीएलसीपी पाटलिपुत्र लोक सभा से चुनाव लड़ेगी

पटना , (संवाददाता): भारतीय लोक चेतना पार्टी के कार्यकर्ता एवं शोषित मैत्री यात्रा को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष कुमार ने कहा कि पाटलीपुत्र लोक सभा क्षेत्र में चुनाव की तैयारी में नेता-कार्यकर्ताओं को लग जाना चाहिए। उन्होंने अतिपिछड़ा, दलित एवं उपेक्षित पिछड़ा वर्ग के 71% मतदाताओं से घर-पार जाकर संपर्क करने का निर्देश कार्यकर्ताओं की दिया। इन्होने कहा कि जातीय गणना रिपोर्ट- 2022 से सच्चाई सामने आ गई है। 76 वर्षों की आजादी में अभी तक 5 वर्षो के कार्यकाल के लिए दलित देश का प्रधानमंत्री तथा अति पिछड़ा बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बन पाया है। इसलिए पार्टी का उद्देश्य है कि 36% अतिपिछड़ा, 22% दलित तथा 18% उपेक्षित पिछड़ा के बीच सामाजिक एवं राजनीतिक मित्रता स्थापित करना। 2024 में दलित देश का प्रधानमंत्री, तथा 2025 में अतिपिछड़ा विहार का मुख्यमंत्री बने इसका प्रयास अभी से ही प्रारंभ होना चाहिए। जातीय गणना रिपोर्ट - 2023 के संख्या प्रतिशत के अनुपात में शत-प्रतिशत आरक्षण लागू हो तथा महिलाओं को सभी वर्गो में अलग-अलग 50% की हिस्सेदारी मिले। बिहार की गरिमा-गौरव तथा शोषितों के महानायक सम्राट अशोक की प्रतिमा कुम्हरार पार्क में लगाने तथा इको पार्क का नाम राजा सल्हेश पार्क रखने तथा इस पार्क के अन्दर राजा सल्हेश, दीना भदरी, संत रविदास एवं कबीर दास की प्रतिमा स्थापित करने हेतु चलाये जा रहे सत्याग्रह आंदोलन में साथ देने तथा तन-मन-धन से मदद करने की अपील लोगों से की गई। प्रदेश अध्यक्ष सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि डा० कीर्तन प्रसाद अतिथि तथा जिला अध्यक्ष दांगी दीपक सिंह ने की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुशवाहा, अकीक कम्यूप, रुतीया कुमारी सम्राट मनोरंजन, अशोक पासवान, श्रीमति रीना वर्मा, प्रभात कुमार, विकाश ठाकुर, जीतेन्द्र दाँगी, सिकंग माँझी, लालू माँझी आदि ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Bottom