Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

जनता व एक दूसरे को हमेशा ठगने काम करते रहें हैं विपक्षी :अश्विनी चौबे


  बक्सर : केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि पटना में जनता को और एक दूसरे ठगने वाले राजनीतिक ठग इकट्ठा हुए थे। इनका सिर्फ एक मकसद है परिवार बचना. और जो भ्रष्टाचार किए हैं, उससे बच कर निकलने का यह प्रयास है। यह हसरत पूरा नहीं होगा। जो भ्रष्टाचार किए हैं, उन्हें जेल जाना होगा। देश की जनता उनके मंसूबे पर पानी फेर देगी। विपक्षी दलों के लिए पटना केवल राजनीतिक पर्यटन स्थल बन कर रह जायेगा।
केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे बक्सर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो पटना आए हैं सभी एक दूसरे के विरोधी रहे हैं,लेकिन सत्ता प्राप्ति के लिए मंच पर साथ दिखे। खैर, देश की जनता 'फिर एकबार मोदी सरकार' बनाने के लिए उत्सुक है,उत्साहित है। इस महा-ठगबंधन में शामिल विपक्षी दलों के पास देश के विकास हेतु न कोई नीति है न कोई नियत है। इससे अधिक दुर्भाग्यपूर्ण क्या हो सकता है कि जिस कांग्रेस ने लोकनायक जय प्रकाश नारायण को यातनाएं दी देश के लोकतंत्र को बंदी बना लिया देश पर आपातकाल थोप दिया था।उसी कांग्रेस के साथ आज नीतीश लालू गलबहियां कर रहे हैं। बिहार की जनता सब देख रही है। जनता ऐसे गठबंधन को घर बैठा देगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Bottom