केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता से कई वादे किए थे, 9 साल में कितने वादे पूरा हुआ : राजद
6/29/2023 05:35:00 pm
0
भागलपुर ,(संवाददाता) : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने कहा कि लखीसराय के गांधी मैदान में आयोजित केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की हुंकार रैली सुपर फ्लॉप साबित हुई। जबकि रैली की सफलता के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दिया था। फिर भी अमित शाह को कोई सुनने के लिए लोगों ने रुचि नही दिखाई। जनता अब भाजपा के जुमलों में फंसने वाली नही है। श्री यादव ने कहा कि जनसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बको बताना चाहिए था कि 2014 में देश में बेरोजगारी दर 4.7% थी और 2023 में बेरोजगारी दर बढ़कर 8.11% हो गया। 2014 में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 410 रुपया था और 2023 में बढ़कर 1200 रुपया हो गया इसके लिए दोषी कौन है? पूरे देश मे बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है इसके लिए दोषी कौन है? श्री यादव ने कहा कि जनसभा में भाजपा नेताओं को बताना चाहिए कि हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिला? 2022 तक देश के किसानों की आय दोगुनी क्यों नहीं हुई? 2022 तक हर गरीब परिवार को पक्के का मकान क्यों नहीं बना? केंद्र की भाजपा सरकार ने देश की जनता से कई वादे किए थे, 9 साल में कितने वादे पूरा हुआ। श्री यादव ने कहा कि भाजपा को जनता से जुड़े मुद्दों से कोई मतलब नहीं है। भाजपा सिर्फ वोट बैंक के लिए धार्मिक और भावनात्मक नारों के सहारे नफरत की राजनीति करती है। बिहार की जनता जागरूक है।आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का बिहार में खाता भी नहीं खुलेगा।