राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व॰ सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की जयन्ती के अवसर पर उन्हें नमन किया
नवशक्ति न्यूज7/13/2024 03:04:00 pm
0
पटना, ( संवाददाता) : राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व॰ सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की जयंती के अवसर पर श्रीकृष्णापुरी पार्क, पटना में आयोजित राजकीय समारोह में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, अन्य मंत्रीगण एवं गणमान्य लोगों ने भी स्व॰ सत्येन्द्र नारायण सिन्हा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन किया गया तथा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये गये। बिहार गीत की भी प्रस्तुति हुई।