Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

अमित शाह जी की मुजफ्फरपुर रैली को सफल बनाने हेतु बीजेपी नेता एपी पाठक प्रयासरत

ब‌ेतिया , (संवाददाता) : पूर्व एडीजी, भारत सरकार और भाजपा नेता एपी पाठक चम्पारण विकास हेतु अपने महत्वाकांक्षी पहल "चंपारण चरन "के तहत अपने वाल्मीकीनगर लोकसभा क्षेत्र में महाजनसंपर्क अभियान पर है जहां वो देश के गृहमंत्री अमित शाह जी की आगामी 5 नवंबर को मुजफ्फरपुर में प्रस्तावित रैली को सफल बनाने हेतु बीजेपी कार्यकर्ताओं ,अपने बाबु धाम ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं और आम जनता से मिल रहे है। इससे पूर्व दिनांक 1 नवंबर को वाल्मीकीनगर लोकसभा के रामनगर विधानसभा के मंडल अध्यक्ष,कार्यसमिति सदस्य,किसान प्रकोष्ठ, ओबीसी मोर्चा और बूथ शक्ति केंद्र के अध्यक्षों के साथ तैयारियों और रणनीतियों पर मीटिंग किए। पुनः 2 नवंबर को नरकटियागंज , बगहां और लौरिया के विशिष्ट लोगों से मीटिंग कर उनको रैली में भाग लेने हेतु निमंत्रण दिए। दिनांक 3 नवंबर को जोगापट्टी, दियारा क्षेत्र,और वाल्मीकिनगर लोकसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों से मिलन जुलन किए और रैली में भाग लेने हेतु निमंत्रण दिए। आपको बताते चले कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री को अपना आदर्श और गृहमंत्री को अपना राजनीतिक आदर्श मानते हुए भाजपा नेता एपी पाठक भाजपा ज्वाइन कर भाजपा के और मजबूती के लिए भाजपा से युवाओं और महिलाओं को अत्यधिक मात्रा में जोड़ने हेतु लगातार काम कर रहें है। साथ ही मोदी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को लोगों के बीच जाकर गिना रहे है। 




इस संदर्भ में उन्होंने संवाददाताओं से बताया कि देश के गृहमंत्री की मुजफ्फरपुर रैली में हजारों लोगों के साथ वो भाग लेंगे और रैली को सफल बनाने हेतु भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में काम लगातार काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता उनके परिवार के सदस्य की भांति है जहां सभी लोग बिना आपसी प्रतिस्पर्धा के रैली को सफल बनाने हेतु प्रयासरत है।भाजपा नेता वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के सैकड़ों महिलाओं को रैली में ले जाने के लिए भी प्रयासरत है।चंपारण की अद्भुत और दुर्लभ परंपराओं पर आधारित बने पारंपरिक कलाकृतियों को जीवंत रखनेवाली थरुहट क्षेत्र की महिलाओं को भी भाजपा नेता रैली में भाग लेने हेतु दिनांक 3 नवंबर को निमंत्रण दिए।बिना रुके,बिना थके रैली की सफलता के लिए बगहा भाजपा संगठन के साथ तालमेल बनाते हुए अपने नीजी प्रयास से भी रैली को सफल बनाने हेतु भाजपा नेता दिन रात एक किए हुए है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Bottom