Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

रामेश्वर महतो उपेंद्र कुशवाहा के लिए इशारे पर कार्य कर रहे है : मनोज मनु


पटना ,( संवाददाता ) : जदयू नेता मनोज लाल दास मनु ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे है कि जदयू के एमपी एमएलए टूट रहे है। जो उपेंद्र कुशवाहा अपने समय में दो एमपी दो एमएलए को बचा नही सके इसलिए दावा कर रहें है। उपेंद्र कुशवाह के इशारे पर जदयू एमएलसी रामेश्वर महतो द्वारा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष पर लगाये जा रहे आरोप महज मीडिया में आने के लिया लगाया गया। एमएलसी रामेश्वर महतो जी भाजपा के इशारे पर इस तरह के आरोप लगा रहे है। वे उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में उनकी संगठन को आगे बढ़ा रहा है। जबतक एमएलसी है तब ही तक वे जदयू में है, यह जदयू ही नही सभी राज नीतिक दलों के कार्यकर्ता उनकी मंशा को जानते है। वे उपेंद्र कुशवाहा के साथ मिलाकर भाजपा के साथ जायेंगे। श्री मनु ने कहा की यह सही है कि एमएलसी रामेश्वर महतो धन कुबेर है लेकिन उमेश कुशवाहा जैसा चरित्र उनके पास नही है। जदयू के सर्वमान्य नेता नितीश कुमार जी को उमेश कुशवाहा जी पर पूर्ण विश्वास है। इसलिए वे अपनी चिंता करे मीडिया में इस तरह के वजूल फजुल बयान बाजी कर सुर्खियों में जरुर रह सकते है लेकिन जदयू कार्यकर्ता के दिल में नही। अपने लोगो को पार्टी पधाधिकारी बना कर फिर उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में शामिल कराने की नियत को जदयू के सभी नेता जानते है। उनके इस बयान से जदयू के समर्पित कार्यकर्ताओ के सेहत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने बाला है।श्री मनु ने कहा कि जदयू में रहकर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का विरोध मुख्यमंत्री नीतिश कुमार जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष का विरोध है। इसलिए प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व से तुरंत कारवाई करने की मांग की है। जिस तरह उपेंद्र कुशवाहा पार्टी के लिए कोढ़ थे उसी प्रकार खुजली है रामेश्वर कुशवाहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Bottom